![]() |
Cycle Sharering Service in RANCHI Android/iPhone Apps |
यूथ में ब्वॉयज जहां फिटनेस के लिए साइकिल चला रहे हैं, वहीं गर्ल्स बॉडी को स्लिम बनाने के लिए यूज कर रही हैं। यूथ लोग चाहे वो ब्वॉयज हो या गर्ल्स सभी कोई अपनी बॉडी को फिटनेस बनाने के लिए साइकिलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा लोग अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं। तो चलिए अब हम चार्टर्ड साइकिल Service Ranchi के बारे बात करते हैं।
चार्टेड बाइक एप्लिकेशन पर अपना आईडी कैसे बनाएं ?
- सबसे पहले आपको प्लेस्टोर से Charted Bike एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद उसको Open करते हैं तो सबसे पहले आपको लोकेशन On करने के लिए आ जाएगा, उसको Allow करने के बाद Next Page खुल जाएगा।
- फिर आप अपना मोबाइल नंबर डालें , उस मोबाइल नम्बर पर आपको एक OTP प्राप्त होगा, उस OTP को Enter OTP के Option पर डाल दें।
- अब आप अपना नाम, फ़ोटो और अपना ईमेल आईडी डाल दें।
- Registration के बाद आपको क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से इस सेवा को सब्सक्राइब करना होगा। सेवा को सब्सक्राइब करने के बाद ही आप साईकिल स्टैंड से साईकिल ले जा सकते हैं।
- पंजीकरण के बाद, व्यक्ति निकटतम साईकिल स्टैंड में साइकिल की उपलब्धता को ट्रैक कर सकता है।
- चार्टर्ड बाइक ऐप डाउनलोड और उपयोग के लिए एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।
चार्टेर्ड बाइक पर साइकिल शेयरिंग के लिए शुल्क-
यदि आप इस सेवा का लुप्त उठाना चाहते हैं तो आपको-
- एक दिन के लिए ₹35 ,
- एक माह के लिए ₹236,
- पूरे साल के लिए ₹1180 देने होंगे।
पहले 30 मिनट के लिए कोई पैसा नहीं ।
राँची वासियों को साइकिलिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कुछ खास ऑफर भी दिया जा रहा है। आपको पहले 30 मिनट के लिए कोई पैसा देना नहीं होगा, भले ही आप दिन में 20 बार साइकिल क्यों न चलाएं। हालांकि 30 मिनट से पहले साइकिल को स्टैंड में रखना जरुरी होगा। एक बार साइकिल रखने के बाद दूसरी साइकिल को फिर से आधे घंटे के लिए चला सकते हैं। आधे घंटे से अधिक समय तक अपने पास साइकिल रखते हैं तो आपको 5 रुपया अतिरिक्त चार्ज लगेगा। एक घंटे के बाद आपको ₹10 प्रति घंटे के हिसाब से पैसे देने होंगे। दो घंटा से ऊपर होने पर आपको ₹70 प्रति घंटे चार्ज किया जाएगा। और 24 घंटे से ऊपर अगर आप साइकिल अपने पास रखते हैं तो आपको ₹5000 का जुर्माना देना पड़ेगा।
चार्टेर्ड बाइक शुरुआत कब और कहां से की गई थी ?
इस योजना को रांची पर नवंबर 2018 में शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ परिचालन चुनौतियों के कारण, इस परियोजना में कुछ महीनों की देरी हुई। अंत में यह सेवा 03 मार्च 2019 को एक पेडलिंग मैराथन के बाद शुरू की गई, जिसे 'रांची साइक्लोथॉन' नाम दिया गया, जिससे आवागमन के अनुकूल वातावरण के बारे में कुछ अतिरिक्त चर्चा हो सके। ए (प्री) -स्टिमेटेड 400 प्रतिभागियों को लॉन्च और साइक्लोथॉन में भाग लेना चाहिए था।
साईकिल चलाने से क्या-क्या फ़ायदे होते हैं ?
तो आइए अब हम आपको बताते हैं साइकिल चलाने के फायदे। इन फायदों को जानने के बाद भी आप भी हैरान हो जाएंगे कि 30 मिनट के साइकिल चलाने से शरीरिक, मानसिक के अलावा, मर्दाना ताकत भी बढ़ती है।
ये हैं फायदे :-
- अगर आप प्रतिदिन 2 Km या 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे।
- आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं ऐसे में रात को बेहतरीन नींद आती है।
- आधा घंटा साइकिल चलाने से बॉडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं।
- साइकिल चलाने से बॉडी की तमाम मशल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं।
- साइकित चलाने से ब्रेन पॉवर एक्टिव होता है, जो सामान्य लोगों से अधिक ब्रेन पॉवर होता है।
- आधे घंटे साइकिल चलाने से व्यक्ति इतना कैलोरी नष्ट करता है कि उसका एक्ट्रा फैट कम हो जाता है।
- साईकिल चलाने से वातावरण दूषित नहीं होता है।
0 Comments: